मौसम खुला आज से फिर होगी धान खरीदी

Chhattisgarh

चित्रा पटेल : रायपुर। छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश के बाद समितियों में धान खरीदी में पिछले दो सप्ताह से व्यवधान के चलते खरीदी नहीं हो पाई थी। अब मौसम साफ होने के बाद मंगलवार से फिर खरीदी शुरू होगी। धान खरीदी को लेकर मंत्री अमरजीत भगत ने कहा, मौसम खुला है पूरी गति के साथ अब धान की खरीदी होगी। मुख्यमंत्री ने पहले ही कहा, चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। अभी हमारे पास खरीदी के लिए समय है, यदि 30 जनवरी तक लक्ष्य पूरा हो जाएगा तो अतिरिक्त व्यवस्था की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। मुख्यमंत्री ने पहले ही कहा है कि हम किसानों के साथ खड़े हैं, उनका धान खरीदा जाएगा।
छत्तीसगढ़ में 29 दिसंबर को हुई बारिश के बाद से समितियों में धान की खरीदी 3 जनवरी तक विभिन्न कारणों से नहीं हो पाई। उसके बाद 9 जनवरी से फिर मौसम खराब होने और कई जगह बारिश के चलते खरीदी लगभग बंद रही। समितियों में धान का उठाव नहीं होने के कारण भी कई जगहों पर धान खरीदी प्रभावित हुई है। राज्य में अब तक 17 लाख से अधिक किसानों से 69 लाख टन से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। अब खरीदी को 9 दिन शेष है। आने वाले दिनों से किसानों से उनको जारी टोकन के आधार पर खरीदी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *