कांग्रेस के दोनों पर्यवेक्षक अध्यक्ष चुनाव के समय गए ही नहीं

Chhattisgarh

रायपुर।कोरिया जिले के बैकुंठपुर और शिवपुरचरचा नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस के पार्षदों का बहुमत होने के बाद भी उनका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पार्षदों के क्रास वोटिंग के कारण नहीं बन पाया इस मामले को लेकर कांग्रेस में राजनीति गरमा गई है। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने रायपुर पहुंचने के बाद जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिव डहरिया और विधायक अंबिका सिंहदेव से चर्चा की। चर्चा के दौरान यह बात सामने आई कि बैंकुठपुर में अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बनाए गए कांग्रेस के दो पर्यवेक्षक पारसनाथ राजवाड़े और अमरजीत चावला वहां गए नहीं थे।

बैंकुठपुर नगर पालिका में चुनाव परिणाम के आधार पर कांग्रेस यह मानकर चल रही थी कि बहुमत के आधार पर यहां उनका अध्यक्ष बनेगा। कांग्रेस ने इसके बाद भी समर्कता बरतने के निर्देष्र जिला कांग्रेस अध्यक्ष और अन्य लोगों को दिए थे। यहां पर चुनाव से पूर्व सभी पार्षदों से रायशुमारी कर अध्यक्ष को उम्मीदवार तय करने पर्यवेक्षक के रूप में पारसनाथ राजवाड़े और अमरजीत चावला की नियुक्ति की गई थी। उन्हें वहां पहुंचकर चुनाव प्रक्रिया में पार्षदों के साथ बैठक कर तय करनी थी। चुनाव के दिन और उसके पहले भी दोनों पर्यवेक्षक वहां नही पहुंचे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नजीर अहमद ने भी इस दौरान पार्षदों से न तो संपर्क किया और न ही चुनाव के संबंध में जानकारी लिया। प्रभारी के सामने इस बात का खुलासा होने के बाद यह कहा जा रहा है कि कांग्रेस संगठन पर्यवेक्षक और जिला अध्यक्ष पर गाज िगर सकती है।

डहरिया और सिंहदेव से ली जानकारी

पीएल पुनिया ने बैंकुठपुर और शिवपुरचरचा को लेकर जिलके प्रभारी मंत्री डाॅ. शिव डहरिया और विधायक अंबिका सिंहदेव से चर्चा की। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने उन्हें बताया कि परिणाम आने के बाद जिला संगठन और पर्यवेक्षकों को पार्षदों की राय जानने के बाद संगठन को सूचित करना था। वहीं विधायक अंबिका ने पुनिया को बताया कि संगठन और पार्षदों के बीच सामंजस्य नहीं होने के चलते यह स्थिति आई है। उन्होंने कहा कि पार्षदों पहले ही इस बात को लेकर विवाद की स्थिति के चलते क्रास वोटिंग हुई।

सांगठनिक बैठक में भाग लेंगे पुनिया

प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया तीन दिवसीय दौरे के दौरान संगठन के बैठकों में भाग लेंगे। वे कल कार्यसमिति की बैठक में बूथ कमेटी का गठन और राजीवभन के निर्माण के प्रगति की जानकारी लेंगे। बैठक में जिला अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी और कांग्रेस संगठन के अन्य इकाईयों के अध्यक्ष शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *