बारिश को देखते हुए नगर निगम ने सफाई मित्रों की नाइट में लगाई ड्यूटी

Chhattisgarh

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर एवं आयुक्त प्रभात मलिक के आदेशानुसार नगर निगम के सभी जोन कार्यालयों में राजधानी रायपुर नगर निगम शहर क्षेत्र में विगत रात्रि से निरन्तर रुक – रुककर हो रही तेज बारिश एवं अचानक हुए मौसम परिवर्तन को दृष्टिगत रखते हुए सफाई मित्रों की विशेष गैंग को रात्रिकालीन ड्यूटी पर तैनात कर दिया गया है, ताकि रात्रि में तेज बारिश होने पर कहीं पर भी जल के भराव की तात्कालिक समस्या मिलने पर उसका त्वरित निदान करवाने तत्काल जोन कार्यालय से सफाई मित्रों का विशेष रात्रिकालीन गैंग सम्बंधित स्थल पर भेजा जा सके एवं सफाई करवाकर जल के भराव की समस्या को दूर किया जा सके. महापौर  एजाज ढेबर एवं आयुक्त  प्रभात मलिक ने सभी जोन कमिश्नरों को अपनी टीम सहित तेज बारिश के दौरान रात्रिकालीन समयावधि के दौरान विशेष सतर्कता एवं जागरूकता बनाये रखने के निर्देश दिये हैँ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *