रायपुर : दिनांक 19 नवम्बर 2019,
थाना कबीरनगर थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी ने बताया कि प्रार्थी जयप्रकाश यादव पिता दीपक निवासी हीरापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि उसका नौकर रंजीत पासवान दुकान से 70हजाररुपए लेकर भाग गया है। जिस पर कबीर नगर थाना प्रभारी ने अप.क्र.187/19 धारा-381भादवी के तहत आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही कर आरोपी के मोबाइल नंबर ट्रेस कर कबीरनगर थाना पुलिस टीम ने आरोपी रंजीत पासवान को जिला समस्तीपुर बिहार से हिरासत मे लेकर चोरी किया रूपए जप्त कर न्यायिक रिमांडपर जेल भेजा गया।