मुख्यमंत्री आज पानाबरस जाएंगे

Chhattisgarh

रायपुर, 09 मार्च 2019 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 मार्च को राजनांदगांव जिले के ग्राम पानाबरस जाएंगे।  बघेल निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 10 मार्च को दोपहर 12.30 बजे पुलिस स्टेशन हेलीपेड भिलाई-3 से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर एक बजे मानपुर विकासखंड के ग्राम पानाबरस पहुंचेंगे। इस दौरान वे पानाबरस के पूर्व जमींदार स्वर्गीय लाल श्यामशाह और उनकी धर्मपत्नी राजमाता मनमोहनी देवी की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में सम्मिलित होने के पश्चात दोपहर 2 बजे पानाबरस से पुलिस ग्राऊण्ड हेलीपेड रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *