तांबा का पाईप व तार चोरी करने वाला आरोपी लुकेश देवांगन गिरफ्तार

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक 05.03.2023 , थाना को सूचना प्राप्त हुई की थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत सत्ती बाजार चौक सदर बाजार पास एक व्यक्ति तांबा का तार एवं पाईप सस्ते दामों में बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित कियाा गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पहुंच कर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम लुकेश देवांगन निवासी पुरानी बस्ती रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में तांबा का पाईप एवं तार रखा होना पाया गया। तांबा के पाईप एवं तार केे संबंध में दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत न करते हुए टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा तांबा के तार एवं पाईप को चोरी का होना बताया गया।

जिस पर आरोपी लुकेश देवांगन को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से चोरी का तांबा का पाईप एवं तार जुमला किमती लगभग 17,500/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 41(1+4) जा.फौ/379 भादवि. का अपराध पंजिबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

*गिरफ्तार आरोपी – लुकेश देवांगन पिता कलीराम देवांगन उम्र 41 साल निवासी चंद्रशेखर नगर लाखे नगर ढलान अंबे मंदिर के पास थाना पुरानी बस्ती रायपुर।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *