दो आईएएस अधिकारियों के तबादले

Chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने दो आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में जिनेविवा किण्डो को अंबिकापुर संभाग आयुक्त पद से हटाकर मंत्रालय में पदस्थ किया गया है। आईएएस शिखा राजपूत तिवारी को नियंत्रक नाप-तौल को अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है। जानकारी के अनुसार 2004 बैच की अधिकारी जिनेविवा किण्डो को पिछले साल सितंबर में अंबिकापुर संभाग का आयुक्त बनाया गया था। अब उन्हें मंत्रालय में बिना विभाग का सचिव बनाया गया है। 2008 बैच की आईएएस शिखा राजपूत तिवारी को अब अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। शिखा अभी तक नियंत्रक नाप-तौल की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *