पुलिस कमिश्नर लखनऊ डी0के0 ठाकुर द्वारा सर्किल आलमबाग का किया गया अर्दली रुम

National

लखनऊ : पुलिस कमिश्नर लखनऊ डी0के0 ठाकुर द्वारा सर्किल आलमबाग का किया गया अर्दली रुम पुलिस आयुक्त लखनऊ द्वारा थाना आलमबाग पर थाना आलमबाग, थाना मानकनगर में पंजीकृत अभियोगो में विवेचकों द्वारा की जा रही लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान निम्नलिखित बिन्दुओं पर बल दिया गया।

• लम्बित विवेचनाऐं ।
• लम्बित आंशिक विवेचनाऐं।
• लम्बित पुनर्विवेचनाऐं।
• राजपत्रित अधिकारियों,थानों व अन्य शाखाओं में लम्बित विवेचनाओं।
• थानों में मालों के निस्तारण ।
• थाने पर प्राप्त एनबीड्ब्लू,कुर्की एवं वारण्ट वसूल जुर्माना की तामीला।
• थानो पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रो की जांच/निस्तारण।

इसके अतिरिक्त पुलिस आयुक्त महोदय ने चोरी, नकबजनी की घटनाओं के दृष्टिगत रात्रि गस्त बढाने तथा दो पहिया ,चार पहिया पीआरवी वाहनों का रुट नये तरीके से निर्धारित कर इन अपराधों की रोकथाम हेतु उनका उत्तरदायित्व निर्धारित करने हेतु निर्देशित किया गया।
अर्दली रुम के दौरान, पुलिस उप आयुक्त मध्य तथा सहायक पुलिस आयुक्त आलमबाग भी मौजूद रहे जिन्हे पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा लम्बित विवेचनाओं के पर्यवेक्षण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *