बहनें निभा रही बढ़ चढ़ कर भागीदारी : दामु आंबेडारे

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर रायपुर प्रेस क्लब ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समस्त महिला पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए मीडिया में उनकी सक्रियता जुझारू पन और कर्तव्य के प्रति पूर्ण समर्पण की प्रशंसा की है।
रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष दामू आंबेडारे, उपाध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर, महासचिव प्रशांत दुबे, कोषाध्यक्ष शगुफ्ता शिरीन, संयुक्त सचिव गौरव शर्मा, अंकिता शर्मा एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने महिला दिवस के अवसर पर महिला पत्रकारों को बधाई दी है। प्रेस क्लब अध्यक्ष दामू आं बेडारे ने महिला पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि हमारी बहनें पत्रकारिता के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर योगदान दे रही हैं और वह पत्रकार हित के समस्त संघर्षों में उल्लेखनीय भूमिका निभा रही हैं। आंबेडारे ने इस अवसर पर महिला पत्रकारों को विश्वास दिलाया है कि उनके हित में रायपुर प्रेस क्लब सदैव प्रयासरत रहेगा और महिला पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए समस्त पत्रकार साथी पूर्ववत बल्कि पहले से और अधिक सक्रिय रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *