श्रम विभाग के अफसरों के नहीं आने से श्रमिक संगठनों में काफी नाराजगी

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : कांकेर आज कलेक्टोरेट का घेराव करने काफी संख्या में मजदूर पहुंचे हुए थे। मजदूरों के आंदोलन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। मजदूर समान काम समान वेतन की मांग कर रहे थे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव संजय पराते मौजूद थे। श्रम विभाग के अफसरों के नहीं आने से श्रमिक संगठनों में काफी नाराजगी थी। इसके बाद त्रिपक्षीय वार्ता की मांग पर सहमति बनी। वार्ता में यह तय हुआ कि शनिवार को जिला प्रशासन के साथ 10 लोगों का प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *