सिविल लाईन थाना पुलिस ने 70,000 रूपए कीमत का चरस किया गया जप्त

Chhattisgarh

रायपुर : राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्यवाही। दिनांक 14.12.2021 को थाना सिविल लाईन की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत स्थित आॅक्सीजोन गार्डन पास एक व्यक्ति अपने पास चरस रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तारकेश्वर पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन वीरेन्द्र चतुर्वेदी द्वारा थाना प्रभारी सिविल लाईन  सत्य प्रकाश तिवारी को आरोपी को प्रतिबंधित मादक पदार्थ चरस के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए उक्त स्थान पर जाकर व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मोहम्मद सादिक तिगाला निवासी संतोषी नगर टिकरापारा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पैंट की तलाशी लेने पर उसके पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ चरस रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी मोहम्मद सादिक तिगाला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 67.17 ग्राम मादक पदार्थ चरस कीमती 70,000/-रूपए, 01 नग नोकिया कंपनी का की-पैड मोबाईल फोन एवं नगदी रकम 1200/- रूपए जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 660/21 धारा 21(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। आरोपी द्वारा चरस को कहां से लाया गया है, के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *