राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में भाजयुमो की बाइक रैली : उमेश घोरमोड़े

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा राजधानी रायपुर के कार्यकर्ता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगमन को लेकर उत्साहित है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 7 मार्च को अपने एक दिवसवीय प्रवास पर राजधानी रायपुर आ रहे है। रष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दोपहर 1 बजे विमान से स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुचेंगे जहां भारतीय जनता युवा मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता मोटर सायकल रैली से पहुंच उनका भव्य स्वागत करेंगे। भाजयुमो कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का मोटर सायकल रैली से अगवाई करते हुए विमानतल से इंडोर स्टेडियम कार्यक्रम स्थल तक जाएंगे।

भाजयुमो ने मोटर सायकल रैली को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। सभी 16 मंडलों से मोटर सायकल रैली में सम्मिलित होने वाले कार्यकर्ताओं की सूची एकत्रित कर मंडल, वार्ड और बूथ स्तर तक प्रभारी नियुक्त कर जिम्मेदारियां सौंपी गई है। रष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से युवा मोर्चा की ऊर्जा दुगुनी हो गयी है। भाजयुमो के कार्यकर्ता सभी 16 मंडलों से मंडल प्रभारियों के साथ मोटर सायकिल से रैली के रूप में माना विमानतल पहुचेंगे।भाजयुमो की टीम नगर सजावट में भी जुटी है। जिला अध्यक्ष राजेश पांडेय ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में मोटर सायकल रैली में शामिल होने और रैली को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *