भगवा ध्वज के अपमान के विरोध में भाजयुमो अध्यक्ष अमित साहू ने घेरा थाना

Chhattisgarh

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को टिकरापारा थाने का घेराव किया और थाने के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ कर भगवा ध्वज का अपमान करने वालों की शीघ्र अतिशीघ्र गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखी।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगातार भगवा ध्वज का अपान किया जा रहा हैं। पहले कवर्धा में इस प्रकार की घटना और अब राजधानी रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र में भगवा ध्वज का अपमान किया गया यह दुर्भाग्यपूर्ण हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा भगवान प्रभु  राम के ननिहाल में भगवा ध्वज का ऐसा अपमान बर्दास्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि आज हमने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की हैं यदि कार्रवाई नहीं होती हैं तो भाजयुमो चुप नहीं बैठेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *