रायपुर 07 दिसम्बर 2021/खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में 1 दिसम्बर से प्रारंभ हुए धान खरीदी में अब तक रायपुर जिले में 57187.28 मे.टन धान खरीदी की जा चुकी है, जो कि धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य का लगभग 10.5 प्रतिशत है।
जिला खाद्य नियंत्रक तरुण राठौर ने बताया कि जिले में कुल 1,28,949 पंजीकृत कृषक दर्ज है। जिनमें से अब तक कुल 24,981 कृषको द्वारा अपने रकबे में धान विकय किया गया है।
उन्होंने बताया कि जहां पूरे प्रदेश के कृषको के द्वारा धान बिकय का प्रतिशत 11.23 प्रतिशत है, वही रायपुर जिले में माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार सीमान्त एवं लघु कृषकों का धान प्राथमिकता से कय किये जाने के फलस्वरूप कुल पंजीकृत कृषको के 19.37 प्रतिशत कृषको के द्वारा अपना धान विक्रय कर लिया गया है। जो कि पूरे प्रदेश में सर्वाधिक है।