सभी सहकारी समितियों में किसान पंजीयन की सूची चस्पा कर दी गई है

Chhattisgarh

रायपुर 25 नवंबर 2021/जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस के जोशी ने बताया की खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए धान खरीदी हेतु जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायपुर के अंतर्गत जिला रायपुर की सभी 126 सहकारी समितियों द्वारा राज्य सरकार के निर्देशानुसार धान विक्रय हेतु किसानों का पंजीयन की सूची किसानों के अवलोकन एवं दावा आपत्ति हेतु सहकारी समितियों के मुख्यालय में प्रदर्शित की गई है। यदि किसी किसान को पंजीकृत रकबे या जानकारी में किसी प्रकार के परिवर्तन एवम संशोधन हो तो लिखित में आवेदन संबंधित समिति व तहसीलदार को कर सकते है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *