रायपुर : आज रायपुर में संत राम दास वार्ड क्रमांक 25 में मितानिन दिवस के अवसर पर मितानिन दीदीयों का सम्मान कार्यक्रम रखा गया है । जीवन में मितानिन की बहुत बड़ा योगदान होता है उनकी सेवा कार्य और मेहनत का बहुत बड़ी भूमिका है। इस सम्मान कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय के आदेशानुसार वार्ड 25 के छाया पार्षद तरूण श्रीवास के द्वारा 200 मितानिन दीदीयों का सम्मान किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अन्नुराम साहू , पूर्व पार्षद एवं मनीराम साहू जोन अध्यक्ष 7 एवं पार्षद वार्ड 26 . हरपाल सिंह भामरा , स्वस्थ्य विभाग से अजली ठाकुर गणमान लोग उपस्थित थे ।