साकार रूप लेने लगा है भूपेश सरकार की गौठान योजना

Chhattisgarh

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में भूपेश बघेल सरकार की गौठान योजना साकार रूप लेने लगा है अनेक स्थानों पर इसमें काफी व्यवस्थित रूप से कार्य होना प्रारंभ हो चुका है इसका एक जीता जागता उदाहरण तब देखने को मिला जब छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास  महाराज जिला राजनांदगांव अंतर्गत स्थित ग्राम अंजोरा के गौठान के निरीक्षण के लिए उपस्थित हुए। यहां महिला स्व सहायता समूह की माताएं प्रशासन के निर्देशानुसार व्यापक मात्रा में न केवल साग सब्जी का उत्पादन कर रहे हैं, अपितु वृहद स्तर पर गेंदे के फूल का भी उत्पादन प्रारंभ किया है जिसे वे बाजार में 80 -90 रुपए प्रति किलो की भाव से बेचकर अच्छी खासी आय अर्जित करने लगी हैं, मशरूम का उत्पादन भी प्रारंभ हुआ है, बहुउद्देशीय योजनाओं को देखकर राजेश्री महन्त जी काफी प्रसन्न हुए और अपने संदेश में कहा कि भूपेश बघेल सरकार की योजनाएं अब साकार रूप लेने लगी है यह गौठान इतना व्यवस्थित है कि कृषि फार्म की तरह नजर आ रहा है। गौठान में प्रतिदिन लगभग 600 गौवंशी निवासरत हैं, निरीक्षण के समय राज्य गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष मन्ना लाल यादव, डिप्टी डायरेक्टर डॉ देवरस, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव एवं विभागीय अधिकारी गण विशेष रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *