देश में अब छग मॉडल ही चलेगा, गुजरात का मॉडल फेल हो गया

Chhattisgarh

चित्रा पटेल : रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को स्वच्छता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर अवार्ड मिलने पर कहा, आज छत्तीसगढ़ ने कीर्तिमान रचा है। इसके लिए सभी छग वासियों को बधाई देता हूं। मैं छत्तीसगढ़ की जनता, विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधियों को इसके लिए बधाई देना चाहता। स्वच्छता दीदियों को इसके लिए बधाई देना चाहता हूं, जो दिन रात मेहनत करके कचरा इकट्ठा कर रही हैं।

स्वच्छता अवार्ड लेकर छत्तीसगढ़ लौटे मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट में पत्रकारों से चर्चा में कहा, इसके लिए सभी छग वासियों को बधाई देता हूं। तीसरी बार प्रथम पुरस्कार मिला है। इसे बरकरार रखना हमारे लिए चुनौती है। छग में सफाई को अर्थ व्यवस्था से जोड़ा गया। देश में अब छ ग मॉडल ही चलेगा, गुजरात का मॉडल, तो फेल हो गया। एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता और नगर निगम के पार्षद पहुंचे थे। नगरीय निकाय के पदाधिकारी और अन्य लोगों ने यह पुरस्कार मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में चहुमुखी विकास के कार्य हो रहे हैं। केंद्र सरकार के द्वारा अवार्ड मिलना इसका प्रमाण है।

सरकार एमएसपी में खरीदी की व्यवस्था करे
कृषि कानून रद्द होने के ऐलान के बावजूद किसानों द्वारा वापस ना जाने के फैसले पर उन्होंने कहा, किसानों के इस फैसले का मैं समर्थन करता हूं। किसानों के द्वारा एमएसपी में खरीदी की व्यवस्था पूरे देश में होनकी मांग की गई है, जो बिल्कुल जायज है। एमएसपी घोषित होने के बावजूद मंडी में फसलों के दाम नहीं मिल रहे हैं। सरकार को यह व्यवस्था करनी चाहिए। केवल एमएसपी की घोषणा ना करें बल्कि खरीदी की व्यवस्था भी करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *