रायपुर : आरंग में भानसोज जोन में आज दिनांक 19, 11, 2021 को जन जागरण पदयात्रा अभियान निकाला गया। ग्राम अमेरी में रिटायर पटवारी जवाहर साहू जी कांग्रेस की सदस्यता लेकर आज की कार्यक्रम की शुरुआत तत्पश्चात जन जागरण पदयात्रा ग्राम जावा में सदस्यता अभियान चलाया। ग्राम जावा में ग्रामीणों में और महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिला। और ग्राम सकरी में श्रीमती राही मन्नू साहू के नेतृत्व में गांव के महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। श्रीमती राही अगवानी में श्रीमती इंदिरा गांधी जी का जयंती मनाया गया। यहां पर दर्जनों संख्या महिलाएं पुरुष एकत्रित होकर श्रीमती इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित किया। आज के इस जन जागरण पदयात्रा में प्रमुख रूप से जोन प्रभारी हरि बंजारे मन्नू साहू , जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग भूषण साहू , हिरेश चंद्राकर संजीव चंद्राकर मोहन साहू ढेलू निषाद जवाहर लाल साहू रघुवीर निषाद राजेंद्र साहू और सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।