भाजपा आरटीआई सेल की प्रदेश कार्यसमिति में जुटेंगे प्रदेश पदाधिकारी

Chhattisgarh

रायपुर। भाजपा आरटीआई सेल की पहली प्रदेश कार्यसमिति बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 14 नवम्बर को प्रातः10 बजे आयोजित की गयी है।बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत सहित आरटीआई सेल के प्रदेश पदाधिकारी, व जिला संयोजक शामिल होंगे। आरटीआई सेल के प्रदेश संयोजक ड़ॉ.विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि कार्यसमिति  में प्रदेश आरटीआई सेल की भूमिका व भविष्य के कार्ययोजना पर चर्चा होगी। इसके साथ ही राजनीतिक प्रस्ताव सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी। इस कार्यसमिति में प्रदेश पदाधिकारी सहित जिला पदाधिकारी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *