रायपुर 30 जुलाई 2022/उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन. वी. रमणा आज शाम राजधानी रायपुर पहुंचे। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।