प्रदेश में दंगा फ़ौलाने की कोशिश में दिख रही कांग्रेस सरकार : शिव रतन

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर भाजपा प्रवक्ता शिव रतन शर्मा ने कहा कि प्रदेश के शांत माहौल को जान बूझ कर गंदा और अशांत करने की कोशिश में लगी है भूपेश सरकार। शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश का गरियाबंद, जहाँ अभी साम्प्रदायिक दंगे जैसी स्थिति थी, वहां धर्म के आधार पर केवल हिंदू संगठनों की जानकारी इकट्ठा करायी जा रही है. जिले के एसपी ने सभी थाना प्रभारियों से हिंदू संगठनों की सूची माँगी गयी है, उन्होंने ने कहा कि यह घोर आपत्तिजनक और संविधान की आत्मा के ख़िलाफ़ है।भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ की तासीर अलग है, यहां हर समूह के लोग सुख शांति से रहते आए हैं. ऐसे में बदले की राजनीति के लिये इस तरह की दुर्भावनापूर्ण कारवाई करना आपत्तिजनक है. उन्होंने कहा कि सीएम के पिता भी समाज को विभाजित करने की पहले भी अनेक कोशिश कर चुके हैं, सरकार का यह क़दम भी उसी की एक कड़ी के जैसा लग रहा है. शर्मा ने कहा कि ऐसे पत्र लिखने के लिए सरकार माफ़ी माँगते हुए वह पत्र वापस ले और सम्बंधित अधिकारियों के ख़िलाफ़ कड़ी कारवाई करे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *