जांजगीर-चांपा पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बम्हनीडीह में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज से की भेंट

Uncategorized

जांजगीर-चांपा :- रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल शनिवार को जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बम्हनीडीह में प्रसिद्ध कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज से मुलाकात की। सांसद और कथावाचक के बीच हुई इस भेंट को लेकर क्षेत्र में चर्चा रही।

प्रवास के दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने अनिरुद्धाचार्य जी महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा भी हुई। धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजनों को लेकर भी बातचीत हुई।

बम्हनीडीह में अनिरुद्धाचार्य महाराज की मौजूदगी के बीच सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पहुंचने से स्थानीय स्तर पर लोगों में भी उत्सुकता देखने को मिली। सांसद ने इस मुलाकात को सौहार्दपूर्ण एवं आध्यात्मिक वातावरण में हुई भेंट बताया।

रायपुर सांसद के जांजगीर-चांपा प्रवास और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *