सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह का आमरण अनशन का आज दूसरा दिन

National

लखनऊ । जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर गौरीगंज से सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह का आमरण अनशन का आज दूसरा दिन है। 31 अक्टूबर से अपनी मांगो को लेकर धरना अनवरत जारी है।विधायक  सिंह ने ऐलान किया था कि यदि क्षेत्र की दो सड़कों के निर्माण कार्य को परा कराने की उनकी जनहित की मांग पूरी न की गयी तो वह दीपावली के पावन पर्व 4 नवंबर से आमरण अनशन शुरु कर देंगे। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद हैं।

धरना स्थल में आमरण अनशन के दूसरे दिन भी गांधी प्रतिमा स्थल की साफ – सफाई विधायक  सिंह और उनके समर्थकों ने की और रोज की तरह गाधी जी की प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *