पिछड़ा वर्ग विभाग के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारी, ब्लाक अध्यक्ष की बैठक हुई

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर 26 फरवरी 2019 छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव एवं पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय समन्वयक हीरालाल विश्वकर्मा की उपस्थिति में कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में लोकसभा चुनाव के तैयारी की बैठक की। पिछड़ा वर्ग रायपुर जिलाध्यक्ष शीत श्रीवास सहित सभी जिलाध्यक्षों को छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा जीतने के लक्ष्य दिया गया। लोकसभा मे पिछड़ा वर्ग के भूमिका से छत्तीसगढ़ में ग्यारह सीटों मे कांग्रेस का परचम लहराकर केन्द्र में कांग्रेस की सरकार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को जीत का ताज पहने संकल्प लिया। बैठक में जिलाध्यक्षगण एवं प्रदेश पदाधिकारी, ब्लाक अध्यक्ष व पिछड़ा वर्ग के सभी सदस्यगण उपस्थित हुये।

शैलेश नितिन त्रिवेदी
महामंत्री एवं अध्यक्ष संचार विभाग
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *