17 रूपये प्रतिदिन देकर किसानों की सम्मान की दुहाई दे रही है भाजपा : धनंजय सिंह ठाकुर

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर 26 फरवरी 2019 मोदी सरकार की किसान सम्मान निधि को कांग्रेस ने किसानों के साथ मजाक बताया प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कांग्रेस पर आरोप लगाकर भाजपा किसानों से नजर चुरा रही है। किसानों को धोखा देने वाली भाजपा की चाल चरित्र और चेहरा उजागर हो चुका है। डिजिटल इंडिया की बात करने वाली मोदी सरकार किसान सम्मान निधि देने छत्तीसगढ़ की किसानों का डाटा नही मिलने का बहाना बनाना बन्द करे। असल में मोदी भाजपा राजनीतिक द्वेष के चलते छत्तीसगढ़ के किसानों को सम्मान निधि नही दिए। किसानों को प्रतिदिन 17 रूपये देकर किसानों का सम्मान करने की दुहाई भाजपा दे रही है। असल में ये भाजपा की नियत में ही खोट है। भाजपा की नियत साफ होती तो किसानों के हित के लिए स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों को अक्षरशः लागू करती और किसानों के उपज का लागत मूल्य से 50 प्रतिशत दाम देती। किसानों की आय दोगुनी की बात करने वाली भाजपा सत्तासीन होते ही किसानों के साथ धोखा छल करने में जुटी रही। किसानों के नाम से अनेक योजना बनाकर भाजपा समर्थित उद्योगपतियो को लाभ पहुंचाया गया, किसानों की फसल का बीमा के नाम से हजारों करोड़ों रुपए का प्रीमियम बीमा कंपनी को दिया गया लेकिन किसानों की फसल खराब होने के बाद बीमा कंपनियों ने खराब हुई फसल का क्षतिपूर्ति एक रुपया 2 रुपया दी तब भाजपा मौन व्रत धारण कर गूंगी बहरी हो गयी थी।धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ राजस्थान और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद किसानों का कर्जा माफ किया गया और किसानों को धान का मूल्य 2500 रूपये प्रति क्विंटल दिया गया तब भाजपा सकते में आई और लोकसभा चुनाव में किसानों के वोट पाने के लिए किसान सम्मान निधि योजना बनाये इस योजना में किसानों का सम्मान कम और किसानो का अपमान और उपहास ज्यादा नजर आ रहा है। भारतीय जनता पार्टी के नेता छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद खुशहाल होते किसानों को देख कर व्यथित हैं और लोकसभा चुनाव में किसानों की संवेदना बटोरने के लिए किसान सम्मान निधि योजना लेकर आए हैं जो किसानों का अपमान है भाजपा को अगर किसानों की चिंता है तो उनको स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों को पूरा लागू करना था किसानों को महंगी डीजल महंगी बिजली खाद बढ़ते दामों से राहत दिलाना था। भाजपा किसानों का सम्मान करने की बात कर नौटंकी मात्र कर रही है हकीकत में किसान सम्मान निधि का लाभ किसानों को नहीं मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *