शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम के सामने राजधानी के स्कूल को अवैध कब्जा करने का समस्या आया सामने

Chhattisgarh

चित्रा पटेल : रायपुर :मंत्री जी से मिलिए कार्यक्रम राजीव भवन में पहुंचे शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम।कार्यकर्ता अपनी अपनी समस्याओं के साथ उपस्थित थे,मंत्री के सामने 50 से 60 समस्याएं पहुंची । सामने आई समस्या को मंत्री तुरंत एक्शन लिया और कार्यवाही करने के निर्देश दी। उनमें से एक बड़ी समस्या राजधानी के पुरानी बस्ती वार्ड 43 के पार्षद जितेंद्र अग्रवाल का था,जिस पर कलेक्टर को निर्देश दिया गया है।

पार्षद जितेंद्र अग्रवाल ने कहा उनके वार्ड में स्थित अमीन पारा स्कूल पुरानी बस्ती को एक परिवार ने कब्जा कर लिया है जिसकी कई बार कमिश्नर और कलेक्टर को पूर्व में शिकायत की गई ,लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।परेशान होकर आज मंत्री जी से मिलिए कार्यक्रम में उपस्थित होकर शिक्षा मंत्री टेकाम को आवेदन सौंपा ,जिस पर मंत्री ने तुरंत एक्शन लिया और कलेक्टर को कॉल कर निर्देश दिया कि की तुरंत स्कूल को कब्जा से मुक्त कराया जाए और उचित कार्यवाही की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *