रायपुर / 16 अक्टूबर 2021/ दशहरा पर्व के अवसर पर गुरुदर्शन संतसमागम भण्डारपुरी धाम मेला प्रवास के दौरान भैंसा जोन के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया का गाजे-बाजे, फूल-माला एवं फटाकों की गूंज के साथ स्थानीय बस स्टैंड भैंसा में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से कोमल सिंह साहू , आरंग जनपद अध्यक्ष खिलेश्वर देवांगन , जोन अध्यक्ष भगवती धुरंधर, डुगेश साहू सरपंच, जितेंद्र नारंग उपसरपंच, योगेंद्र साहू जनपद सदस्य, गोपाल साहू,राजेश धुरंधर, सरपंच शिवकुमार गेंडरे अछोली, जगदीश वर्मा भैंसमुड़ी, पुकेश साहू भटिया सरपंच प्रतिनिधि, मोहन कोठारी, दिलीप कोठारी, मनीष कोसले, खिलेश महंत, कौशल साहू, मुकेश तिवारी, हरेंद्र पटेल, संजय महिलांग, ललित नारंग, रोहित सरपंच मजीठा, भूषण वर्मा उपसरपंच, भूषण वर्मा सरपंच खोरसी, सरस् वर्मा, चैतू साहू, जागेश्वर साहू, गुलशन साहू सहित बड़ी संख्या म नागरिक उपस्थित थे।