नक्सलियों ने मचाया आतंक …सहायक आरक्षक का अपहरण कर..किया हत्या

Chhattisgarh

बीजापुर : बीजापुर. सरपंच प्रत्याशी के पति की नक्सलियों ने  हत्या कर शव को सडक़ में फेंक दिया है। बताया जा रहा है कि, अपनी पत्नी सरपंच प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार में निकला था वहीं रास्ते से ही नक्सली उसे अपने साथ ले गए और उसकी हत्या कर सडक़ पर फेंक दिया है। आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो रही है और बीजापुर से बुरी बड़ी खबर आ रही है।

नक्सलियों ने पूर्व सहायक आरक्षक का अपहरण कर लिया था। पत्नी ने नक्सलियों से उसे छोड़ देने की अपील भी की थी। घटना की पुष्टि बीजापुर एसपी दिव्यांग पटेल ने की ।

सरपंच प्रत्याशी पति पूर्व सहायक आरक्षक बलदेव ताती को नक्सलियों ने चुनाव प्रचार के दौरान अपहरण कर ले गए थे जिसके बाद उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। और शव को सडक़ पर फेंक दिया। जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। ज्ञात हो कि, पिछले कई दिनों से नक्सली पंचायत चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। जिसके विरूद्ध कई पर्चे भी जारी हुए लेकिन ऐन चुनाव के दिन नक्सलियों ने इस वारदा को अंजाम देकर ग्रामीणों में एक बार फिर दहशत फैलाने की कोशिश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *