विधायक शैलेश पांडेय ने प्रदेश की सियासत गर्म कर देने वाला दिया बयान कहा हम टी एस सिंहदेव के समर्थक है इसलिए तो कहीं….

Chhattisgarh

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पंकज सिंह के ऊपर सरकारी कार्य में बाधा करने को लेकर जिला बिलासपुर शहर  की सिटी कोतवाली पुलिस ने एफ आई आर दर्ज किया है । इस एफ आई आर को लेकर बिलासपुर के साथ पूरे प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है । आपको बताते चलें कि 3 दिन पूर्व शहर के सरकारी अस्पताल सिम्स के कर्मचारी ने पंकज सिंह के ऊपर मारपीट का आरोप लगाया था,उसके बाद जाकर पुलिस ने एफ आई आर दर्ज की है ।

अब इस एफ आई आर को लेकर सवाल उठने लगे है । दरअसल बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे ने एफ आई आर को लेकर सवाल उठाया है । विधायक शैलेश पांडेय ने पुलिस पर आरोप लगाते कहा कि बिना जांच के ही एफआईआर कर दी गई है । शैलेश पांडेय ने कहा कि पुलिस कहती है कि ऊपर से आदेश मिला है इसलिए एफआईआर किया गया है । शैलेश पांडेय ने प्रदेश की सियासत गर्म कर देने वाला बयान देते कहा कि हम टी एस सिंहदेव के समर्थक है इसलिए तो कहीं पकड़ – पकड़ कर हमको मारा नहीं जा रहा है । शैलेश पांडेय ने कहा कि एक साल पहले मेरे ऊपर एफआईआर कर दी गई अब जाकर पंकज सिंह ऊपर एफआईआर हो जाता है । शैलेश पांडेय ने कहा कि गरीबों की मदद करने वाले पर जबरन एफआईआर किया जा रहा है । शैलेश पांडेय ने आरोप लगाते कहा कि हम सब, टी एस सिंहदेव के आदमियों को परेशान किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *