दंतेवाडा जेल ब्रेक से फरार माओवादी गिरफ्तार

Chhattisgarh

बीजापुर : जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् दिनांक 15.9.2021 को थाना उसूर से जिला बल, एसटीएफ और केरिपु 196, 229 की संयुक्त पार्टी नड़पल्ली की ओर निकली थी ।

अभियान के दौरान संयुक्त पार्टी द्वारा नड़पल्ली के जंगलों से 01 माओवादी *मिलिशिया सदस्य पुनेम भीमा पिता दुला उर्फ चुला उम्र 40 वर्ष जाति मुरिया साकिन नड़पल्ली थाना उसूर* को पकड़ा गया । पकड़ा गया माओवादी दिनांक 16.12.2007 को दंतेवाड़ा जेल ब्रेक की घटना में शामिल था एवं थाना उसूर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 12.09.2006 को गुंजेपर्ती के जंगलो मे पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने एवं दिनांक 28.5.2021 को सीतापुर के पास यात्री बस को रोककर वाहन से सहायक आरक्षक को उतारकर हत्या करने की घटना में शामिल था । गिरफ्तार माओवादी के विरूद्ध थाना उसूर में 03 स्थाई वांरट भी लंबित है ।

पकड़े गये माओवादी के विरूद्ध थाना उसूर में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त माननीय न्यायालय दंतेवाड़ा में पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *