रायपुर के जिला पंचायत के सभाकक्ष में 8 सितंबर को पूर्वान्ह 11:30 बजे होगी आयोग की बैठक

Chhattisgarh

रायपुर, 06 सितम्बर 2021/  राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का सर्वेक्षण कर क्वांटीबायबल डाटा एकत्र करने के लिए गठित क्वांटीबायबल डाटा आयोग 7 सितम्बर को दुर्ग और राजनांदगांव के दौरे पर रहेगा।

आयोग के सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्वांटीबायबल डाटा आयोग के अध्यक्ष और सचिव रायपुर से सवेरे 10.30 बजे रवाना होंगे और दुर्ग पहुंचकर वहां जिला पंचायत के सभाकक्ष में पूर्वान्ह 11.30 बजे अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के संगठनों एवं प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में शामिल होंगे।

बैठक के बाद क्वांटीबायबल डाटा आयोग के अध्यक्ष और सचिव दुर्ग से अपरान्ह 3 बजे राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे और राजनांदगांव पहुंचकर वहां 4 बजे सर्किट हाउस में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के संगठनों एवं प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में शामिल होंगे। आयोग के अध्यक्ष एवं सचिव बैठक के बाद राजनांदगांव से शाम 5 बजे रवाना होकर रात्रि 7 बजे रायपुर लौट आएंगे।

अगले दिन 8 सितंबर को क्वांटीबायबल डाटा आयोग के अध्यक्ष और सचिव रायपुर के जिला पंचायत के सभाकक्ष में पूर्वान्ह 11.30 बजे अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के संगठनों एवं प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *