रायपुर, 04 सितम्बर, 2021। छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग मंत्रालय, महानदी भवन से जारी आदेश के द्वारा जी.के. निर्माम संचालक समेती को आगामी आदेश पर्यन्त उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ कुलसचिव, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उपरोक्त आदेश के परिपालन में जी.के. निर्माम ने आज यहां कुलसचिव का पदभार ग्रहण कर लिया है।