चित्रा पटेल : रायपुर : तीसरी वाहिनी, छ स ब ल अमलेश्वर दुर्ग के 02 में आज धर्मेन्द्र सिंह (भापुसे सेनानी) के निर्देशन में 3री बटालियन में भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों के माध्यम से इकाई के जवानों को बैंक में निवेश, सैलरी पैकेज, लोन एवं बैंकिंग के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
सभी लोगों ने ध्यान पूर्वक सुना और समझा की कितनी जरूरी है बचत करना। इस कार्यक्रम में वर्षा मिश्रा उपसेनानी, संजय दीवान सहायक सेनानी, मिलमन मिंज सीसी, तारा खरे निरीक्षक चंद्रशेखर तिवारी सूबेदार एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।