रायपुर – प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने जन्मदिन दिनांक 23 अगस्त 2021 सोमवार को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री निवास में नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में मशीनीकृत सफाई हेतु मेकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीन के लोकार्पण की समस्त राजधानीवासियों को शानदार सौगात देंगे. लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास, श्रम मंत्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया करेंगे. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि, पशुपालन, जल संसाधन एवं प्रभारी मंत्री जिला रायपुर रविन्द्र चौबे, रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुनील सोनी, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, महापौर एजाज ढेबर, संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय, रायपुर उत्तर विधायक एवं छ.ग. गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा, रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा, नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे, नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष मीनल छगन चौबे, नगर निगम लोक, स्वच्छता विभाग के अध्यक्ष नागभूषण राव उपस्थित रहेंगे.