चित्रा पटेल : जांजगीर चांपा : मालखरोदा मिशन चौक में वाहनों की जाम लंबी कतार लगी थी लोग परेशान ,पुलिस की लापरवाही सामने आई।
मालखरोदा के मिशन चौक में वाहनों की लंबी कतार वाहनों की जाम लगी नजर आई मोटरसाइकिल में बैठे गाड़ी जाम होने से बच्चे रोने लगे थे और लोग काफी परेशान थे समझ नहीं आ रहा था कि लोगों की गाड़ी आगे कैसे निकाल जाएगी। पुलिस के पहुंचने पर यातायात व्यवस्था किए जाने पर वाहनों की जाम खत्म हुई। आज रक्षाबंधन का त्योहार का दिन है, इस कारण चौक में चारों तरफ से वाहनों की आवागमन का वाहनों को रोड किनारे खड़ा कर देने के कारण चारों तरफ रोड में जाम लग गया तब वहां के नागरिकों ने परेशान होकर पुलिस को फोन से सूचना दिया तब पुलिस वहां पर यातायात व्यवस्था कर वाहनों को निकाला तथा जाम को खत्म किया।
हम बता दें कि आज रक्षाबंधन का त्योहार के चलते रोड किनारे राखी और मिठाई के दुकान ठेला लगाई गई थी और लोगों का राखी खरीदने का सिलसिला भी जारी था ऐसी स्थिति में पहले से पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था लगानी थी जो किया वह एक बड़ी लापरवाही कही जा सकती है।