रायपुर : भाजयुमो की प्रेस वार्ता पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश करने के अवसर पर 15 अगस्त को देशभर में सामूहिक राष्ट्र गान का आयोजन करेगा और ‘‘युवा संकल्प यात्रा’’ भी निकालेगा।
15 अगस्त 2021 से 15 अगस्त 2022 तक देशभर में युवाओं को प्रेरित करने के लिए और युवाओं के मन में देशभक्ति, राष्ट्र श्रद्धा, देश और धर्म के बारे में श्रद्धा बनाने का काम, नए भारत के निर्माण का काम आगे बढ़ाने के लिए कार्यक्रमों की रचना युवा मोर्चा ने की है।
छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर से युवा संकल्प यात्रा की शुरुआत की जाएगी। भाजयुमो की युवा संकल्प यात्रा 15 अगस्त को प्रातः 11 बजे राजधानी रायपुर स्तिथ पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा तेलीबांधा थाना के पास से प्रारंभ हो कर मौलिमाता चौक, तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राइव होते हुए भगत सींग चौक से केनाल लिंकिंग रोड स्थित भारत माता चौक में भारत माता की आरती के साथ संपन्न होगी।
भाजयुमो की प्रेस वार्ता में भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्पिता अपराजिता, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू, प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश घोरमोड़े, मंत्री अमित मैशेरी, कन्या शक्ति संयोजिका निशा चौबे मौजूद रहे।