स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब में प्रातः 08:00 बजे होगा ध्वजारोहण

Chhattisgarh

रायपुर : रायपुर प्रेस क्लब में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 08:00 बजे राष्ट्रीय ध्वज वंदन कार्यक्रम आयोजित है। सभी सम्माननीय सदस्यों से समय पर उपस्थिति का आग्रह है।

प्रेस क्लब परिवार पिकनिक पर जाएगा जतमई, घटारानी एवं भूतेश्वर महादेव, गरियाबंद

15 अगस्त को ध्वजारोहण के बाद स्वल्पाहार, स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव में शामिल होकर जतमई, घटारानी एवं भूतेश्वर महादेव, गरियाबंद के लिए सदस्य परिवार रवाना होंगे।
इच्छुक सदस्य 14 अगस्त तक कार्यालय अवधि में अपना नाम प्रेस क्लब कार्यालय में आवश्यक रूप से दर्ज करावा लेवें।

स्वतंत्रता दिवस की शाम देशभक्तों के नाम*
रायपुर प्रेस क्लब के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को शाम 07:00 बजे से आज की शाम देशभक्तों के नाम देशभक्ति गीत गायन कार्यक्रम प्रेस क्लब परिसर में आयोजित है। कार्यक्रम के बाद परिवार भोज की भी व्यवस्था की गई है।
गीत गायन के इच्छुक सदस्य 14 अगस्त तक कार्यालय अवधि में अपना नाम प्रेस क्लब कार्यालय में आवश्यक रूप से दर्ज करवा लेवें। इच्छुक सदस्य प्रेस क्लब में दोपहर 02 बजे से रिहर्सल कर सकते हैं।

नोट:- जिन सदस्यों ने टीकाकरण करवा लिया है वे सदस्य एवं परिवार ही कार्यक्रम मे शामिल हो सकेंगे : रायपुर प्रेस क्लब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *