अमलीडीह सुलभ शौचालयों में.. आसपास गन्दगी मिलने पर …नगरनिगम ने 1500 रूपये का ठोका जुर्माना

Chhattisgarh

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के एमआईसी सदस्य  सहदेव व्यवहार एवं डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 52 की पार्षद श्रीमती संध्या नानू ठाकुर ने नगर पालिक निगम रायपुर के अपर आयुक्त  लोकेश्वर साहू एवं जोन 10 के जोन कमिश्नर  दिनेश कोसरिया सहित जोन कार्यपालन अभियन्ता  सीबूलाल पटेल, सहायक अभियन्ता  फत्तेलाल साहू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी  हेमराज देवांगन सहित सम्बंधित जोन अधिकारियों की उपस्थिति में जोन के तहत डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद वार्ड नम्बर 52 के अमलीडीह क्षेत्र के तीन सुलभ शौचालयों की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत किया एवं इस दौरान तीनों सुलभ शौचालयों के आसपास के क्षेत्रों में गन्दगी मिलने पर तीनों में सुलभ के आसपास गन्दगी पाये जाने पर सुलभ आर्गेनाइजेशन के सम्बंधित प्रबंधकों के ऊपर 500 – 500 रूपये प्रत्येक सुलभ पर एवं कुल मिलाकर तीन शौचालयों पर 1500 रूपये जुर्माना किया एवं तत्काल सुलभ शौचालयों की सफाई व्यवस्था को सुधारने के कड़े निर्देश सम्बंधित संस्था को दिये. एमआईसी सदस्य  व्यवहार एवं वार्ड पार्षद  ठाकुर सहित सब्जी बाजार के निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त  साहू ने जोन कमिश्नर को तत्काल जोन के वार्डों में सड़क पर लगाये जाने वाले बाजारों को जनहित एवं जनसुविधा की दृष्टि से सुगम यातायात कायम करने व्यवस्थित करवाने निर्देशित किया. इसके उपरांत जोन कार्यालय में अपर आयुक्त साहू द्वारा जोन के सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की गयी, जिसमें जोन कमिश्नर कोसरिया ने जानकारी दी कि 80 लोगों पर अवैध प्लाटिंग करने पर कानूनी कार्यवाही करवाने जोन 10 द्वारा निगम अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करवाई गयी है एवं नक्शा स्वीकृति के विपरीत अवैध निर्माण करने पर 400 लोगों को नोटिस जोन 10 के नगर निवेश विभाग द्वारा निगम अधिनियम के तहत जारी की गयी है. अपर आयुक्त साहू ने सफाई व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मुख्य मार्गो को चिन्हित कर सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिये एवं भविष्य में दोबारा निरीक्षण में गन्दगी सड़क पर पाये जाने पर सम्बंधित वार्ड के सफाई सुपरवाइजर पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *