दिव्यांगजनों के विशिष्ट पहचान हेतु दस्तावेजों के संकलन के लिए विशेष अभियान शुरू

Uncategorized

रायपुर 2 अगस्त 2021/ दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण एवं उन्हें विशिष्ट पहचान प्रदान करने हेतु दस्तावेजों के संकलन के लिए इस माह विशेष अभियान शुरू किया गया है और अगस्त माह को स्वावलंबन माह के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राज्य की समाज कल्याण एवं महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने आज अपने रायपुर स्थित अपने निवास से ‘स्वावलंबन रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

‘स्वावलंबन रथ’ रायपुर जिले के चारों विकासखंडों और उसके बाद जिले के नगरीय निकायों में भ्रमण करेगा। इसका मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनो के प्रमाणीकरण एवं उन्हें विशिष्ट पहचान प्रदान करने हेतु यू डी आई डी कार्ड निर्माण विषयक दस्तावेजों का संकलन करना है।

इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के संचालक  पी.दयानंद, संयुक्त संचालक, समाज कल्याण सर्व  पंकज वर्मा और  भूपेन्द्र पाण्डेय तथा विभागीय अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *