राजनांदगांव। छुरिया पुलिस ने नौकरी लगाने का झांसा देकर युवती का कथित रूप से लगातार चार वर्षों तक शारीरिक शोषण करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने वन विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर पीड़िता के पिता से 43 हजार रुपये भी लिए थे।पुलिस के अनुसार, आरोपी मोहम्मद सफदर खान (48) निवासी वार्ड क्रमांक 04, सीताबर्डी पठानपारा, थाना छुरिया ने पीड़िता से वन रक्षक भर्ती का फार्म भरने की बात कहकर उसका प्रवेश पत्र लिया था। इसके बाद नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसके पिता से रकम ली गई।

आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता को अपने घर बुलाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी कथित तौर पर धमकी देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। विरोध करने पर गाली-गलौज करने तथा बदनाम करने की धमकी देने का भी आरोप है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने कार में भी पीड़िता को डराकर उसके साथ जबरदस्ती की।मामले में थाना छुरिया में अपराध क्रमांक 163/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद सफदर खान को 1 सितंबर 2026 की शाम 7:15 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।यह कार्रवाई राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशरीनंदन नायक के पर्यवेक्षण में की गई।कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनुराग सोनवानी, सहायक उपनिरीक्षक उदय सिंह चंदेल, महिला प्रधान आरक्षक धनसीर भुआर्य, महिला आरक्षक सेलिया नेताम एवं आरक्षक छन्नू लाल खुंटे का विशेष योगदान रहा।