रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव हुए नाराज सदन से निकले बाहर । बृहस्पति सिंह मामले में आज सुलझे हुए और सौम्य मंत्री कहे जाने वाले मंत्री टीएस सिंहदेव सदन छोड़कर चले गए. सदन से बाहर जाने से पहले उन्होंने भावुक होकर कुछ बातें कही हैं उन्होंने कहा मैं भी एक इंसान हूं मेरे चरित्र के बारे में सब जानते हैं शायद कुछ छिपा हुआ है जिसे अब सामने लाने की कोशिश की जा रही है अब मैं नहीं समझता हूं कि मेरी स्थिति ऐसी है कि जब तक शासन की ओर से इस पर इस पर जवाब ना आ जाए मैं इस पवित्र सदन में आना उचित नहीं समझता।जब तक स्पष्टीकरण नही हो जाता तब तक मैं सदन के कार्यवाही में नहीं बैठूंगा। मेरे माता जी पिता जी को हवाला दिया जा रहा है, मेरे मातापिता को सभी जानते हैं।
विधायक बृहस्पति सिंह ने जिस तरह से मंत्री टी एस सिंहदेव पर आरोप लगाए है, विधायक ने अपने मंत्री के ऊपर इस तरह से प्रेस कांफ्रेंस करके आरोप लगाया गया है।
ऐसा पहली बार घटना घट रही है छत्तीसगढ में ऐसा प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा एक ही पार्टी के दोनों हैं और इस तरह का घटना घट रहा है।