“प्रभारी” से “पूर्णकालिक” तक: अरुण देव गौतम बने छत्तीसगढ़ के नए डीजीपी, सरकार ने लगाई स्थायी मुहर!

Uncategorized

रायपुर : 15 मई 2026छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए राज्य सरकार ने 1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम को राज्य का पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद अब उनकी नियुक्ति पर औपचारिक और स्थायी मुहर लग गई है।अब तक प्रभारी डीजीपी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे अरुण देव गौतम को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की अनुशंसा के बाद नियमित डीजीपी बनाया गया है। लंबे प्रशासनिक अनुभव, सख्त कार्यशैली और पुलिसिंग की गहरी समझ रखने वाले गौतम को प्रदेश के सबसे अनुभवी अधिकारियों में गिना जाता है।

सरकार के इस फैसले को कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन में स्थिरता लाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। पुलिस मुख्यालय से लेकर मैदानी अमले तक उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है। ऐसे में अब उम्मीद जताई जा रही है कि प्रदेश में अपराध नियंत्रण, पुलिस मॉडर्नाइजेशन और प्रशासनिक कसावट को नई गति मिलेगी।अरुण देव गौतम की स्थायी नियुक्ति को लेकर पुलिस विभाग और प्रशासनिक हलकों में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा। माना जा रहा है कि आने वाले समय में पुलिसिंग के कई बड़े फैसले और रणनीतिक बदलाव उनके नेतृत्व में देखने को मिल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *