रायपुर : सेल्स टैक्स बार एसोसियेशन, रायपुर के पदाधिकारियों द्वारा एक नई पहल की शुरूवात की गई, जिसमे संस्था के ऐसे आदरणीय वरिष्ठ सदस्यो से सौजन्य भेट कर उनके घर जा कर सम्मान करना जिन्होंने अपने जीवन काल में स्वस्थ रहते हुए सक्रिय भागीदारी संस्था के हर कार्यक्रमो में रही एवं संस्था का मान बढ़ाया, आज इसी परिपेक्ष्य में गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर आज हमारे बार के भूतपूर्व अध्यक्ष कमल चंद जैन एवम भूतपूर्व अध्यक्ष एवम 35 वर्षों तक छत्तीसगढ सेल्स टैक्स बार काउंसिल एवम सेल्स टैक्स बार एसोसियेशन, रायपुर के कोषाध्यक्ष रहे जी.के. लालवानी के घर जाकर सौजन्य मुलाकात की स्मृति चिन्ह, साल, माला, गुलदस्ता से सम्मान एवम उनका स्नेहाशीष प्राप्त किया जिसमे निम्न वरिष्ठ सदस्य एवम पदाधिकारी उपस्थित हुए, अध्यक्ष आलोक अग्रवाल , महेंद्र पंसारी , गोपाल तवानिया , अखिलेश अवधिया , प्रवीण शर्मा , विमल श्रीवास , गोपीचंद लालवानी , वरिष्ठ सदस्य अशोक अग्रवाल , डी आर लड्ढा , एल के बांठिया , राजेश अग्रवाल , संजय कंदोई , मनीष बजाज एवम नितेश शाह उपस्थित थे।