रायपुर : एयरपोर्ट पर कांग्रेसी नेता नाराज़ होकर बैठे नजर आए आज पुनिया दिल्ली से रायपुर आ रहे हैं जिनको लेने कांग्रेसी नेता मुलाकात करने को पहुंचे एयर पोर्ट। कांग्रेस के पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि एयर पोर्ट प्रशासन भेद भाव कर रही है हमारे साथ ,अंदर जाने को लेकर सिर्फ 4 जाने को परमिशन दिया गया है जबकि आज सुबह ही एयर पोर्ट प्रशासन को 17 जाने का लिस्ट दिया गया था जिसमे से केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त लोग भी हैं , मोहन मरकाम ने यह भी कहा कि बीजेपी के लोग आते हैं तो पूरी भिंड के साथ आते हैं उनको रोक टोक नही और आज अचानक हमारे साथ इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं , हमारे वरिष्ठ नेता आज रायपुर आ रहे हैं और हम उनकी स्वागत के लिए एयर पोर्ट आए हैं उनको लेने। इस तरह से यह अपमान है, भेद भाव है।
हम बता दें की कांग्रेस नेता नाराज़ होकर बैठ गए और एयर पोर्ट प्रशासन को लेकर नारेबाजी करना शुरू कर दी।जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमण के कारण लोगों को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई है।छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रभारी सचिव चंदन यादव और सप्तगिरि उल्का रायपुर आ रहे हैं. छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया तीन दिवसीय दौरे पर रायपुर आ रहे हैं. रायपुर पहुंचते ही वरिष्ठ नेताओं के साथ पुनिया बैठक करेंगे. दो दिनों तक मैराथन बैठक होगी और 2023 के चुनाव पर चर्चा भी राजनीति रणनीति तैयार किया जाएगा।