रायपुर, 15 जुलाई 2021/खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में कल 16 जुलाई को शाम 4 बजे वीडियो काॅंफ्रेसिंग के माध्यम से धान खरीदी के लिए गठित मंत्रीमंडलीय उप समिति की बैठक आयोजित की गयी है। मंत्री मंडलीय उप समिति में कृषि मंत्री रविन्द्र चैबे, वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, सहकारिता एवं स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम और उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल शामिल हैं।