रायपुर 15 जुलाई 2021/ मानसून सत्र के दौरान कल रायपुर जिले के सभी ओर हल्की-फुल्की बारिश हुई। औसत रूप से 4.4 मि.मी की बारिश कल दर्ज की गई। इस अब तक जिले में 339.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है, जो 10 वर्षो की औाल बारिश का 115.8 प्रतिशत् है।
कलेक्टर कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रायपुर तहसील में 0.4 मि.मी, अभनपुर 3.3 मि.मी, गोबरा-नवापारा 1़6.6 मि.मी, तिल्दा 2.3 मि.मी और आरंग में 3.8 मि.मी वर्षा दर्ज की गई। इस तरह अब तक रायपुर तहसील में 425.4 मि.मी., आरंग तहसील में 186.8 मि.मी., अभनपुर में 291.9 मि.मी., गोबरा-नवापारा में 463.3, तिल्दा में 319.9, खरोरा में 351 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जिले में पिछले दस वर्षों में इस अवधि में औसत रूप से 293.9 मि.मी. वर्षा हुई थी।