खबर का हुआ असर..आर.एच.ओ. (महिला) प्रिया सिंह का तबादला किया गया निरस्त

Chhattisgarh

चित्रा पटेल : कोरिया : स्वास्थ्य विभाग की अजीबोगरीब कार्रवाई ली गई वापस।आर.एच.ओ. (महिला) प्रिया सिंह का तबादला निरस्त किया गया।वैक्सीनेशन का टारगेट पूरा न करने पर किया गया था तबादला।

*प्रदेश में इस तरह का था पहला मामला*

*उप स्वा० केन्द्र नौगई (सोनहत) में पदस्त थी आर. एच. ओ, उप स्वा0 केन्द्र ताराबहरा (मनेन्द्रगढ) किया गया था तबादला।अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सोनहत, की शिकायत पर की गई थी कार्यवाही।

*कलेक्टर कोरिया द्वारा कर्मचारी को अन्यत्र कार्यादेश किये जाने दिया गया था निर्देशित*

यह रहा तबादला निरस्त आदेश

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सोनहत, जिला कोरिया छ0ग0 द्वारा कोविड-19 टीकाकरण प्रिया सिंह, आर.एच.ओ. (महिला), उप स्वा० केन्द्र नौगई (सोनहत), द्वारा निर्धारित लक्ष्य अनुरूप पूर्ण नहीं किये जाने सबंधी शिकायत किया गया था। जिस पर कलेक्टर  कोरिया द्वारा उक्त कर्मचारी को अन्यत्र कार्यादेश किये जाने हेतु निर्देशित करने के उपरांत कार्यालयीन आदेश कमाक /264/ स्थाo-एक /2021 चैकुण्ठपुर दिनांक 03 07.2021 द्वारा  प्रिया सिह. आर.एच.ओ. (महिला) को उप स्वा० केन्द्र तारावहरा (मनेन्द्रगढ) जिला कोरिया छ0ग0 में आगामी आदेश तक कार्य करने हेतु आदेशित किया गया था।

उक्त कार्यालयीन आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए अपने कार्यों के प्रति रूची लेते हुए समस्त निर्धारित लक्ष्य अनुपरूप कार्य करने की अंतिम चेतावनी देते हुए उनके मूल पदस्थापना स्थान उप स्वा0केन्द्र नौगई (सोनहत). जिला कोरिया में कार्य करने हेतु आदेशित किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *