बिल्डर के साथ 5 लाख की ठगी क मामला : जांजगीर चाम्पा

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : जांजगीर चाम्पा जिले में अंध विश्वास का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बिल्डर के घर से झाड़-फूंक और पूजा-पाठ के बहाने 4 लोगों ने 5 लाख रुपए पार कर दिए। ठगों ने बिल्डर के घर पूजा का आयोजन किया और पूजा करने के बाद पूरा कमरा बंद कर दिया। ठगों ने पूजा-पाठ के बाद कहा कि 5 दिन बाद कमरा खोलना रकम दोगुना हो जाया रहेगा और इसी दौरान उन्होंने मौका पाते ही 5 लाख अपने बैग में रख लिया। जब तक बिल्डर को कुछ समझ आता चारों आरोपी जिसमें एक महिला भी शामिल है रफूचक्कर हो गए। कुछ शंका होने पर बिल्डर ने पूजा कमरा खंगाला तब वहां से पैसे गायब थे। जिसके बाद जांजगीर थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। मामला सामने आने के बाद हरकत में आई पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। आरोपियों से 5 लाख रुपए नगद एक मारुति वेन जब्त किया गया है। सभी आरोपी सक्ती क्षेत्र के सरजुनी गांव में मोबाइल लोकेशन के आधार पर पकड़े गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *