कड़ी सुरक्षा के बीच कांग्रेस की मशाल रैली सफलतापूर्वक संपन्न

Chhattisgarh

चित्रा पटेल : रायपुर : कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की सूरत कोर्ट से मानहानि मामले में मिली सजा और लोकसभा लोकसभा सदस्यता समाप्त किए जाने मामले को लेकर , देशभर में कांग्रेसी रोड की लड़ाई लड़ रहे हैं,भाजपा के खिलाफ विरोध जताते हुुए , मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित सभी कांग्रेस केवकार्यकर्ताओ के हाथों में  मशाल लेकर , केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शनिवार की शाम को रायपुर में लोकतंत्र बचाओ मशाल रैली निकाली गई,इस रैली में , मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कैबिनेट मंत्री पी एस सिंहदेव, कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा कैबिनेट मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, विधायक देवेंद्र यादव, नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे, NSUI के कार्यकर्ता सहीत कांग्रेस के कार्यकर्ता अत्यधिक संख्या में शामिल हुए,पुलिस की भारी तादाद में ड्यूटी लगाई गई थी।

यह रैली पुराने कांग्रेस भवन से निकलकर सदर बाजार होते हुए आजाद चौक पहुंची, इस बीच अफरा तफरी मची हुई थी, कुछ व्यापारी लोग अपने आप से ही दुकान बंद कर रखे थे, कानून व्यवस्था को देखते हुए सदर बाजार रोड से आजाद चौक तक यातायात को रोक दिया गया था। कड़ी सुरक्षा के बीच यह रैली सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *